Skip to content

Pradhan Mantri (PM) Kisan Yojana 2019

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019

योजना से संबंधित नई खबरें:


  1. उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में प्रधानमंत्री मोदी जी किसान मोर्चा के अधिवेशन में 24 फ़रवरी को योजना की पहली किश्त जारी करेंगे
  2. 26 फरवरी 2019 को जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की ऑनलाइन सूची
  3. बिहार में शुरू हुए प्रधानमंत्री किसान योजना के ऑनलाइन आवेदन
  4. शुरू हुई किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट
  5. योजना की आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई|
  6. भारत के काफी राज्यों में अभी तक जमीनी रिकॉर्ड अपडेटेड नहीं है और कई जगह तो ऑनलाइन भी नहीं किए गए हैं इसकी वजह से किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में शुरू में दिक्कतें आ सकती हैं |
  7. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जो किसान 1 फरवरी के बाद जमीन खरीदेंगे उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए 5 साल का इंतजार करना होगा|
  8. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस योजना की पहली दो किस्ते सरकार चुनाव से पहले ही बांट सकती है|
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 

योजना का आधिकारिक नाम :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (“इस योजना को पीएम किसान कहकर भी बुलाया जा रहा है”)



घोषणा की तारीख :  1 फरवरी 2019

लाभार्थी :  देश के 12 करोड़ गरीब किसान

आधिकारिक वेबसाइट : pmkisan.nic.in


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना – मुख्य बिंदु

  1. पीएम किसान स्कीम के लिए बजट में 75000 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है |
  2. इस योजना को पूरी तरह से भारत सरकार फंड देगी
  3. देश के लगभग 12 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ होगा
  4. हर लाभार्थी किसान परिवार को ₹6000 हर साल मिलेंगे |  यह ₹6000 की राशि 2-2 हजार की तीन किस्तों में जारी की जाएगी
  5. योजना में मिलने वाले लाभ की गणना दिसंबर 2018 से की जाएगी
  6. सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगी
  7. माना जा रहा है की पहली किस्त 31 मार्च 2019 से पहले लाभार्थियों के खाते में आ जाएगी|
किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कौन से किसान होंगे?

  1. भारत में रहने वाला कोई भी किसान परिवार जिसमें पति-पत्नी, 18 साल से कम आयु के बच्चे हो और उस परिवार की कुल जमीन 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ से ज्यादा नहीं हो, वह किसान परिवार इस योजना के लाभार्थी होंगे
  2. जिन जिन किसानों का 1 फरवरी 2019 तक जमीनी रिकॉर्ड में नाम होगा वहीं इस योजना के लाभार्थी होंगे
  3. अगर किसी किसान के पास दो हेक्टेयर या फिर इससे कम जमीन हो लेकिन उस जमीन में खेती नहीं की जाती हो, तो ऐसे किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
  4. अगर किसान की जमीन अलग अलग स्थानों में फैली होगी, तो उसकी पूरी जमीन की गणना की जाएगी |
  5. अगर सारी जमीन मिला के 2 हेक्टेयर या उससे कम होगी तभी ऐसे किसानों को फायदा मिलेगा|
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए कौन-कौन से कागजात चाहिए होंगे?

  1. लाभार्थी किसान का आधार कार्ड
  2. जमीन के कागजात
  3. आधार से लिंक बैंक खाता (पासबुक)
Credit: Content provided by -pmkisansammannidhi.in
Older Post